
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
नाथद्वारा ( दिव्य शंखनाद ) 10 जुलाई | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी द्वारा पूज्यपाद गोस्वामी तिलकायत श्री इन्द्रदमनजी महाराज को
श्रीफल, दुशाला एवं माला अर्पण कर आदरपूर्वक वंदना की गई।

राज्य की ओर से श्री गुरुचरणों में पत्र समर्पित कर “समृद्ध, सशक्त और शिक्षित राजस्थान” की कामना कर आशीर्वाद की अभ्यर्थना की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने गत वर्ष से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम की पहल की है। शर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को 21 सौ रुपए सम्मान राशि, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं गुरु वंदना संदेश भेंट किए गए|


