राजसमंद झील को भरने के लिए शनिवार सुबह 8 बजे खारी फीडर में पानी खोल दिया गया

नाथद्वारा ( दिव्य शंखनाद) 19 जुलाई। राजसमंद जिले के बाघेरी नाका डेम पर करीब 2 फीट की चादर चल रही है। तेज बारिश को देखते हुए पानी की आवक हो रही है। जिससे बनास नदी उफान पर है। स्थानिक निवासीयों को नदी नालों से दूर रहने के लिए सावधान किया जा रहा है। राजसमंद के नंदसमंद बांध के 5 गेट साढ़े चार फीट तक खोल दिए गए हैं।

राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। देर रात नन्दसमंद, रामदरबार, देवगढ़ का राघवसागर, सोपरी बांध, कुंडेली बांध के साथ कुंभलगढ़ का लाखेला बांध ओवरफ्लो हो गया।
राजसमंद झील को भरने के लिए शनिवार सुबह 8 बजे खारी फीडर में पानी खोल दिया गया है।

देसूरी में अरावली की पहाड़ियों पर भारी बारिश से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है| देसूरी श्री परशुराम महादेव जाने वाला रास्ता में बडे पत्थर गिरने से रास्ता बंद हो गया | श्री परशुराम कुण्डधाम से श्री परशुराम महादेव जाने वाले पैदल रास्ते में पत्थर व कई पेड गिर गए है| दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा मद्देनजर उन्हें कुण्डधाम जाने से रोका जा रहा है| जिससे कोई बड़ा हादसा न हो | भारी बारिश से पहाड़ियों पर भूस्खलन की संभावना भी बढ़ी है| वही भारी बारिश खेतलाजी जान वाले मार्ग पर अस्थायी पुलिया बनाई गई है |


