DIVYASHANKHNAAD
  • होम
  • श्रीनाथजी दर्शन
  • यूट्यूब चैनल
  • पुष्टि – सृष्टि
  • आम की कलम
  • नाथद्वारा
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • फिचर
No Result
View All Result
  • होम
  • श्रीनाथजी दर्शन
  • यूट्यूब चैनल
  • पुष्टि – सृष्टि
  • आम की कलम
  • नाथद्वारा
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • फिचर
No Result
View All Result
DIVYASHANKHNAAD
No Result
View All Result
  • होम
  • श्रीनाथजी दर्शन
  • यूट्यूब चैनल
  • पुष्टि – सृष्टि
  • आम की कलम
  • नाथद्वारा
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • फिचर
Home राजस्थान

स्कूल, छात्रावास, कॉलेज, राजकीय भवनों, सड़कों एवं पुलियाओं की सुरक्षा समीक्षा के लिए स्थायी समितियों का गठन

Divyashankhnaad by Divyashankhnaad
26/07/2025
in राजस्थान
0
स्कूल, छात्रावास, कॉलेज, राजकीय भवनों, सड़कों एवं पुलियाओं की सुरक्षा समीक्षा के लिए स्थायी समितियों का गठन
Share on FacebookShare on TwitterShare on whatsapp

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जारी हुए आदेश

जयपुर ( दिव्य शंखनाद ) 26 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने राजकीय स्कूलों, छात्रावासों, कॉलेजों, चिकित्सा भवनों, अन्य राजकीय भवनों, सड़कों व पुलियाओं की सुरक्षा समीक्षा के लिए विशेष स्थायी समितियां गठित की है। ये समितियां प्रत्येक वर्ष 15 जून से पहले असुरक्षित भवनों एवं पुलों का मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेगी। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने इन समितियों के गठन के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने शुक्रवार को पीपलोदी हादसे के तुरंत बाद एक उच्चस्तरीय बैठक ली थी। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में राजकीय भवनों की सुरक्षा आकलन एवं विशेष मरम्मत के लिए राज्य स्तर पर स्थायी समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग होंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा अथवा प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव स्तर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण एवं पंचायती राज अथवा प्रतिनिधि संयुक्त शासन सचिव स्तर, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा विभाग, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन, शासन सचिव शिक्षा विभाग, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग, शासन सचिव कृषि विभाग एवं वित्त विभाग के प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगे।

सरकारी भवनों की सुरक्षा जांच, ऑडिट और मरम्मत करवायेगी समिति-

यह समिति राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, कार्यालय, सडकों एवं पुलों का समयबद्ध सुरक्षा अंकेक्षण करवाने, जर्जर एवं असुरक्षित भवनों का चिन्हिकरण कर ध्वस्त कराने, असुरक्षित भवनों की विशेष मरम्मत हेतु तकमीना तैयार करवाने एवं वित्त उपलब्ध कराने से संबंधित समीक्षा कर दिशा-निर्देश देगी। साथ ही यह समिति विशेष मरम्मत हेतु प्रत्येक वर्ष वित्तीय एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने तथा प्रतिवर्ष जून माह से पूर्व सभी राजकीय भवनों की मरम्मत कर सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी समीक्षा करेगी। यह समिति राजकीय भवनों की सुरक्षा एवं जनहानि रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं निर्देशों की प्रतिमाह समीक्षा भी करेगी।

जिला स्तर पर भी स्थायी समिति गठित-

इसी प्रकार जिला स्तर पर भी स्थायी समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला कलक्टर अध्यक्ष होंगे। समिति में सदस्य के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला कलक्टर द्वारा नामित अन्य आमंत्रित अधिकारी शामिल होंगे।

Tags: divyashankhnaadlatest updaterajasthan news
Previous Post

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते से राजस्थान के रत्न एवं आभूषण निर्यात को मिलेगी नई उड़ान

Next Post

उप मुख्यमंत्री डॉ. श्री प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र राजसमंद में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन

Next Post
उप मुख्यमंत्री डॉ. श्री प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र राजसमंद में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन

उप मुख्यमंत्री डॉ. श्री प्रेमचंद बैरवा ने सूचना केंद्र राजसमंद में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन

Archives

  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • January 2021

Quick Links

  • Home
  • About us
  • E-paper
  • Contact us

Contact us

 +91-9426826796

 shankhnaad9999@gmail.com
  • Home
  • About us
  • E-paper
  • Contact us

© 2022 Divyashankhnaad All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • श्रीनाथजी दर्शन
  • यूट्यूब चैनल
  • पुष्टि – सृष्टि
  • आम की कलम
  • नाथद्वारा
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • फिचर

© 2022 Divyashankhnaad All Rights Reserved.

Messages us