
नाथद्वारा ( दिव्यशंखनाद ) 31 जुलाई | राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने मानसून सत्र के दौरान संसद भवन में माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी एवं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू जी से शिष्टाचार भेंट की |
इस अवसर पर राजसमंद संसदीय क्षेत्र से संबंधित रेलवे समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से, मेड़ता-डेगाना रेलवे स्टॉपेज की मांग, राजसमंद से मुंबई तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की आवश्यकता एवं क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं से जुड़े विषयों पर बात की। साथ ही, इन समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु आग्रह किया, क्योंकि राजसमंद की जनता को रेलवे सुविधाओं के विस्तार से बड़ी आशाएँ हैं।


