
नई दिल्ली ( दिव्य शंखनाद) 05 अगस्त। देश के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आज निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के RML अस्पताल में निधन हो गया है| वह 79 साल के थे| सत्यपाल मलिक बीते लंबे समय से किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं की वजह से अस्पताल में भर्ती थे| सत्यपाल मलिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके निधन की सूचना दी गई| सत्यपाल मलिक के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें|’
सत्यपाल मलिक का राजनीतिक सफर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार और मेघालय जैसे राज्यों के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया था।
वे अक्सर अपने बेबाक बयानों और जनहित के मुद्दों पर मुखर राय रखने के लिए चर्चा में रहते थे। खासतौर पर उन्होंने कृषि आंदोलन, भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों को लेकर कई बार सवाल उठाए थे। उनकी साफगोई और सिस्टम पर खुलकर टिप्पणी उन्हें एक अलग पहचान देती थी।

