पुलिस के 70 CCTV फुटेज देखने पर बच्चे का सुराग मिला

नाथद्वारा ( दिव्य शंखनाद ) 05 अगस्त | नाथद्वारा गोवर्धन जिला चिकित्सालय से 3 दिन का बच्चा चोरी प्रकरण मामले का राजसमंद एसपी ममता गुप्ता ने खुलासा किया| राजसमंद एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि बच्चा चोरी मामले में दो बहनें चेतना और भारती को किया गिरफ्तार गया है | बच्चा नहीं होने के कारण दोनों बहनों ने बच्चा चोरी किया |
पुलिस ने अस्पताल और आस-पास के 70 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देख दोनों महिलाओं को ट्रैक किया। जो चोरी के बाद लालबाग की दिशा में जाती दिखीं। आरोपी महिलाओं की पहचान चेतना पत्नी महेन्द्रसिंह और भारती पत्नी भैरूसिंह के रूप में हुई। वारदात के बाद पुलिस ने 70 CCTV फुटेज खंगाले तब जाकर बच्चे का सुराग मिला |
वारदात से पहले 3 दिन से यह दोनों बहने अस्पताल की रैकी कर रही थी| कल दोपहर मौका देख कर दोनों बहनें तीन दिन का नवजात बच्चा चुराकर ले गई| बच्चा चोरी की वारदात अस्पताल की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | देर रात नाथद्वारा क्षेत्र के बिजनौल से पुलिस ने बच्चे को बरामद किया | और परिजनों को सौंप दिया | नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में बच्चा डॉक्टर की देख-रेख में है|


