
नाथद्वारा ( दिव्यशंखनाद ) 14 अगस्त | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को शहर के हाई सेकेंडरी स्कूल के पास आडिटोरियम में सविधान बचाओ रैली और जातिगत जनगणना व नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक डॉ सीपी जोशी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो को रोकने की मांग को लेकर खमनोर, देलवाडा, रेलमगरा ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में जनसभा आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी डॉ विजेन्द्र सिंह सिद्धू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, नाथद्वारा विधानसभा प्रभारी श्याम सूंदर शर्मा, खमनोर प्रधान भेरू लाल विरवाल, अजय गुर्जर, प्रदेश सचिव हिमानी नन्दवाना, जिला महिला अध्यक्ष मनोरमा डाबी, एसटी जिला अध्यक्ष रतन भील, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मनीष राठी,उपाध्याय श्यामलाल गुर्जर, सेवा दल नगर अध्यक्ष वंदना पालीवाल, विनोद बोहरा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी श्याम सूंदर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोश के साथ राहुल गांधी के साथ जुड़कर जन जन को वर्तमान सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना है।
जिला प्रभारी डॉ विजेंद्र सिंह सिद्दू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि राजस्थान में कांग्रेस कमजोर है ये उनका सबसे बड़ा झूठ है मेवाड़ में सबसे मजबूत स्थित में कांग्रेस पार्टी है कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में स्कूलों में ऑडिटोरियम बनाने ताकि बच्चे बढ़िया टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा ग्रहण कर सके। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ अपने कार्यकाल में ऑफिस को 5 स्टार होटल की तरह बनाया है। वही कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में अस्पतालों व स्कूलों को 5 स्टार बताया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आतंकी हमले, बच्चियों के साथ दु ष्कर्म, जैसी घटनाएं हो रही है ला ऑडर की स्थित बिड़गी हुई है। पूरे देश में नही राजसमन्द में भी ला ऑडर की स्थिति खराब है दिन दहाड़े लूट मार की घटना हो रही है।
कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिह राठौड़, नाथद्वारा विधानसभा प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, खमनोर ब्लॉक अध्यक्ष केसर सिह गौड, महिला नगर अध्यक्ष गोरी चौधरी, राजीव गांधी पंचायतीराज जिलाध्यक्ष लेहरू लाल अहीर, शहर राजीव गांधी पंचायतीराज जिलाध्यक्ष अजय गुर्जर, नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, पुरुषोत्तम माली, सुमरे सिह धीधाकड आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के बाद वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी के खुलासे को लेकर एक वीडियो फ़िल्म दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेश सनाढय ने किया।


