
नाथद्वारा ( दिव्यशंखनाद ) 07 अक्टूबर | पुष्टि मार्ग सेवा पद्वति में सबसे बड़ा त्योहार दीपावली उत्सव पर श्री शरद पुर्णिमा पर ठाकुर जी को अति प्रिय गोमाता के शुभ श्रंगार मोर पंख पटिया बनाने तथा हीड गायन कि परम्परा का श्रीजी कि गौशाला में आज से शुभारंभ हुआ |

नाथूवास गोशाला के हेड ग्वाल नारायण जी गुर्जर ने बताया कि आज से दीपावली व गोवर्धन पूजा की तैयारियां प्रारंभ हो जाती है |

जिसमें गायों का श्रृंगार, हिड़ गायन का अभ्यास, गायों को रिझाना शामिल है | जिससे गौमाता दीपावली पर गो क्रीड़ा में ग्वाल बालों के साथ पूरी लय में खेल सके | इस अवसर पर समस्त ग्वाल बाल मोजूद रहे|


