श्रीनाथजी मंदिर में दीपावली और अन्नकूट उत्सव की तैयारियां जोरों पर

नाथद्वारा ( दिव्यशंखनाद ) 11 अक्टूबर | विश्व प्रसिद्ध पुष्टि मन्दिर श्रीनाथजी मन्दिर, नाथद्वारा मे अन्नकुट की घन की सेवा गो. ति. 108 श्री इन्द्रदमनजी (राकेश जी )महाराजश्री व गो. चि. युवराज 105 विशाल बावा साहब के आज्ञा से दीपावली पर होने वाली अन्नकुट की सेवा के क्रम मे घन की सेवा आरम्भ हुई |
अन्नकुट के मुखिया प्रवीण साचिहर , व प्रचारक रमेश साचिहर, मन्दिर के पंड्या जी परेश नागर ओर नीलेश साँचीहर ने पुष्टि रित अनुसार सेवाक्रम की तैयारी करवाकर सेवावाले हरी वल्लभ ओदिच, किशन पालीवाल, मोहन पुरोहित, मधुसूदन पुरोहित,केलाश पालीवाल ,अरूण , रवि , मानस , नरेन्द्र पालीवाल, हेमन्त, लाल जी , यश, हिमांशु जोशी,कल्पित जोशी, पपन, ललित, योगेश दवे ,गिराज, राजू, आदि सेवकगण मोजूद थे | घन की सेवा के बाद सभी सेवा वाले अपने अपने टोल कहत ब्रजवासीया गाकर श्रीनाथजी मन्दिर की परिक्रमा की | मुख्य रसोई की सेवाक्रम मे 14 अक्टूबर भट्टी पूजन होगी


